राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने वागड़ की धरती से दिया नारा, कहा "मेरा राजस्थान, जय जय राजस्थान"
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने मेवाड़-वागड़ दौरे पर मेरा राजस्थान, जय जय राजस्थान का नारा देकर सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। वसुंधरा राजे उदयपुर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मेवाड़ और वागड़ के दौरे पर हैं। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदिवासी बाहुल्य सीटों पर सभी दलों की नजरें हैं। चुनावी साल में बेणेश्वर धाम में दर्शन के लिए आई वसुंधरा राजे ने "मेरा राजस्थान, जय जय राजस्थान" का नारा देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। वसुंधरा राजे ने उदयपुर की सलूंबर तहसील में सुहानी सर्दी आंदोलन का समापन किया। नमो विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण रातलिया ने 8 साल पहले स्वामी सर्दी आंदोलन की शुरुआत की थी। इसमें गरीब लोगों को सर्दी में गर्म कपड़े बांटे जाते हैं। यह आंदोलन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

उदयपुर संभाग में वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का उदयपुर एयरपोर्ट से बेणेश्वर धाम तक भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जड़ियाना मोड़, जयसमंद, खैराड़, सलूंबर, आसपुर, साबला सहित कई स्थानों पर वसुंधरा राजे का बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वसुंधरा राजे के साथ सांसद अर्जुन लाल मीणा, विधायक गोपीचंद मीणा, अमृतलाल मीणा, डूंगरपुर जिला अध्यक्ष प्रभु पांडेय भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राज्य को सतरंगी साफा, चुनरी और फूल माला पहना कर अभिनंदन किया। वसुंधरा राजे ने कहा कि इस अभूतपूर्व स्वागत के लिए मेवाड़ और वागड़ के मेरे प्यारे भाइयों बहनों का कोटि-कोटि धन्यवाद।
उदयपुर संभाग में तीन दिवसीय दौरे पर है वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे रविवार को जयपुर एयरपोर्ट से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर 10:30 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंची। वहां से बेणेश्वर धाम के लिए निकल गई। वसुंधरा राजे ने बेणेश्वर धाम में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद राजे सागवाड़ा पहुंची है। वसुंधरा राजे रविवार को नाइट स्टे सागवाड़ा में ही करेंगी। कार्यक्रम के मुताबिक वसुंधरा राजे सोमवार को 3:00 बजे सागवाड़ा से रवाना होकर शाम 5:00 बजे उदयपुर पहुंचेगी। राजे नाइट स्टे उदयपुर में ही करेंगी। 7 फरवरी को सुबह 10:40 बजे वसुंधरा राजे का उदयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर 11:45 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।












Click it and Unblock the Notifications