राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दी बजट त्रुटि पर प्रतिक्रिया, कहा "ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ"

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत द्वारा पुराना बजट भाषण पढ़ने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट की गई त्रुटि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आठ मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे। मुझे लगता है कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। हम लोग भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मैं जब मुख्यमंत्री थी तो बजट को पढ़कर दो-तीन बार चेक करके बजट अपने हाथ में लेती थी। जो मुख्यमंत्री अपने इतने बड़े डॉक्यूमेंट को बिना चेक किए सदन में आकर पुराने बजट को पढ़ सकते है। आप समझ सकते हो कि उनके हाथ में राज्य कितना सुरक्षित होगा।

vasundhara raje

सीएम गहलोत ने 8 मिनट तक पढ़ा पुराना बजट

सीएम गहलोत शुक्रवार को बजट पेश करने के दौरान 8 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे। इसके बाद सीएम को गलती का आभास हुआ। इसी बीच मुख्य सचेतक महेश जोशी ने मुख्यमंत्री को टोकते हुए बजट भाषण पढ़ने से रोका। इसी बीच विपक्ष ने बजट लीक के नाम पर हंगामा कर दिया। भाजपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

वसुंधरा राजे ने कराया गहलोत को गलती का एहसास

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 8 मिनट तक पुराना बजट भाषण पढ़ने के बाद विधानसभा में हंगामा हो गया। हंगामे के चलते स्पीकर सीपी जोशी को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद जब विधानसभा की कार्रवाई शुरू हुई तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे मानवीय भूल बताते हुए कहा कि बजट का पहला पन्ना गलती से पुराना आ गया। इसमें सुधार कर दिया गया है। लेकिन विपक्ष हंगामे पर अड़ा रहा। इस पर एक बार फिर सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित की गई। बाद में माफी मांगने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। सीएम गहलोत ने सदन में भी वसुंधरा राजे से कहा आपने भी पहले त्रुटियां सुधरवाई हैं। इस पर वसुंधरा राजे ने खड़े होकर सीएम गहलोत को उनकी गलती का एहसास करते हुए माफी मांगने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+