राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बीकानेर की पूर्व राजमाता के निधन पर जताया शोक, ट्वीट कर दी जानकारी
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी के निधन पर शोक जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर की पूर्व राजमाता एवं विधायक सिद्धि कुमारी की दादी सुशीला कुमारी के निधन पर शोक जताया है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'बीकानेर की पूर्व राजमाता एवं विधायक सिद्धि कुमारी जी की दादी सा आदरणीय श्रीमती सुशीला कुमारी जी के निधन के समाचार से हृदय विचलित है। उन्होंने सदैव समाज सेवा व गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करती हूँ।'












Click it and Unblock the Notifications