राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घर जाकर दी गुलाबचंद कटारिया को बधाई, राजे को लेकर यह बोले कटारिया
राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद भाजपा के नेताओं ने कटारिया के घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी।
राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद भाजपा के नेताओं ने कटारिया के घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी रविवार को कटारिया के सिविल लाइंस स्थित आवास पर जाकर उनका मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इस दौरान कटारिया ने वसुंधरा राजे को लेकर कहा कि राज्य भारतीय जनता पार्टी के लीडर है। दो बार मुख्यमंत्री रही हैं। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मैं सोचता हूँ कि उनकी भूमिका पहले भी थी, आज भी है और आगे भी रहनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि "आज सुबह आदरणीय कटारिया जी के आवास पहुंचकर उन्हें इस नई और बड़ी जिम्मेदारी की बधाई दी तथा एक यशस्वी कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।"

मेवाड़ में भाजपा के बड़े नेता है कटारिया
राजस्थान की राजनीति में पिछले 5 दशक से सक्रिय गुलाबचंद कटारिया 1977 से लगातार विधानसभा में चुने जा रहे हैं। गुलाबचंद कटारिया को असम के राज्यपाल बनाया गया है। राज्यपाल की जिम्मेदारी मिलने के बाद कटारिया ने कहा कि उनका कोई पारिवारिक सियासी बैकग्राउंड नहीं रहा और न ही वह बहुत पैसे वाले हैं, ना उद्योगपति हैं। बावजूद इसके एक साधारण कार्यकर्ता पर उनकी पार्टी ने हमेशा विश्वास बनाए रखा। उनके जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। जिसका कर्ज चुकाने का वह जीवन भर प्रयास करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications