राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्कूटी पर की सवारी, राह चलती लड़कियां बोली "आप ही ने दी"

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बेणेश्वर धाम में डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा के बाद पूजा अर्चना कर संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान वसुंधरा राजे ने चितरी गाँव में स्कूटी की सवारी की।

राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जमीन पर सक्रिय हो गई हैं। मेवाड़-वागड़ दौरे के दूसरे दिन सोमवार को वसुंधरा राजे ने डूंगरपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। इस दौरान वसुंधरा राजे ने चितरी गांव में स्कूटी सवार कुछ लड़कियों से मुलाकात की। लड़कियों ने कहा कि यह स्कूटी पूर्व बीजेपी सरकार में आपने ही दी थी। इसके बाद राजे एक लड़की की स्कूटी पर बैठकर मुख्य मार्ग तक गई। वहां से वह उदयपुर के लिए रवाना हो गई। लड़कियों के साथ स्कूटी की सवारी करने पर राजे ने ट्वीट करते हुए कहा कि डूंगरपुर के चितरी गांव में कार्यक्रम के दौरान सरकार की स्कूटी योजना से लाभान्वित एक बिटिया अर्पिता पाटीदार व अन्य लड़कियों से मिलकर अच्छा लगा। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हमने यह पहल की थी। इससे बच्चियों को मिली सहूलियत के लिए उन्होंने आभार जताया।

vasundhara raje

बेणेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर लिया संतों का आशीर्वाद

वसुंधरा राजे रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंची थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राजे अपने समर्थकों के साथ सड़क मार्ग से डूंगरपुर के लिए रवाना हुई थी। यहां बेणेश्वर मेले में शामिल होने के बाद डेढ़ किलोमीटर तक पैदल यात्रा कर वसुंधरा राजे राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। उन्होंने महंत अच्युतानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और करीब डेढ़ घंटे तक पूजा-अर्चना की।

अभी बहुत कुछ करना है

बेणेश्वर मेले में हुई सभा में वसुंधरा राजे ने कहा था मुझे लगता है कि अभी बहुत कुछ करना है। महाराज के आशीर्वाद से हम सबको यह विश्वास है। आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों मावजी महाराज के आशीर्वाद से यह काम होने वाला है। बस आप लोग अपना आशीर्वाद बनाए रखो। मेले में आदिवासी महिला के आग्रह पर राजे ने तीर कमान भी चलाया। उन्होंने कहा कि कोई लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+