Rajasthan Election Results 2023: सचिन पायलट ने जताया टोंक की जनता का आभार, कहा-'यह जनता की जीत'

Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान में टोंक से नवनिर्वाचित विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर टोंक की जनता का आभार जताया है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि एक बार फिर मुझे क्षेत्र के मतदाताओं ने आशीर्वाद दिया है। यहां से कांग्रेस की बड़ी जीत दर्ज कराई है। यह जीत टोंक विधानसभा की जनता और कार्यकर्ता को समर्पित करता हूं। आपके समर्थन और सहयोग का हार्दिक आभार। आपको बता दें कि सचिन पायलट टोंक विधानसभा क्षेत्र से लगभग 29000 वोटो से चुनाव जीते हैं। सचिन पायलट टोंक से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।

कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे सचिन पायलट

राजस्थान में सचिन पायलट कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे। सचिन पायलट के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए जीत हासिल कर कांग्रेस ने 2018 में सरकार बनाई थी। तब भी सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने उनको सीएम नहीं बनाकर अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाया था।

rajasthan election

राजस्थान में भाजपा को मिला बहुमत

राजस्थान विधानसभा के चुनाव परिणाम में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 99 सीटों पर चुनाव जीत चुकी है और 15 सीटों पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस ने 64 सीट जीत ली है और 7 सीट पर आगे है। वही 14 निर्दलीय विधायक जीत कर विधानसभा में पहुंचे हैं। इससे साफ है कि राजस्थान में भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+