Rajasthan Election Results 2023: भाजपा को जनता ने आशीर्वाद दिया: दीया कुमारी

Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा में जश्न का माहौल हो गया है। भाजपा नेता कह रहे हैं कि पूरे राजस्थान और भारत में मोदी जी की सुनामी है। हम भारी जनादेश के साथ सरकार बनाएंगे। विद्याधर नगर से नवनिर्वाचित विधायक दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी आगे चल रही है। आपको बता दे कि दीया कुमारी ने विद्याधर नगर सीट से लगभग 50000 मतों से जीत दर्ज कराई है।

भाजपा को जनता ने आशीर्वाद दिया

दीया कुमारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश है, उत्साह है। राजस्थान और पूरे भारत में मोदी जी का जलवा कायम है। भाजपा को राजस्थान में जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है।

rajasthan election

भाजपा सरकार बनाने की तैयारी में

राजस्थान में भाजपा ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 5:30 बजे इस्तीफा देंगे। अब भाजपा में सीएम पद को लेकर रेस शुरू हो गई है। बीजेपी 112 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 71 और अन्य 16 सीटों पर आगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+