Rajasthan Election Results 2023: प्रदेश की 7 सीट पर भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, जानिए कौनसी है हॉट सीट
Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान में चुनाव परिणाम के रुझान आना शुरू हो गए हैं। प्रदेश की 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुए। आज चुनाव परिणाम का दिन है। प्रदेश की सत्ता की कमान किसके हाथ होगी। इसका फैसला कुछ ही देर में हो जाएगा। मतगणना केंद्रों पर गिनती शुरू हो चुकी है। राजस्थान में भाजपा ने 7 सीटों पर सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है। यह सीटें भाजपा के लिए हम सीटें माने जा रही है।
इन सीटों पर सांसद लड़ रहे चुनाव
राजस्थान में भाजपा 7 सीटों पर सांसदों को चुनाव लड़ा रही है। इसमें राज्यवर्धन सिंह को झोटवाड़ा से, महंत बालक नाथ को तिजारा से, भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ से, देवजी पटेल को सांचौर से, मंडावा से नरेंद्र कुमार, सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल मीणा और जयपुर उतारा की विद्याधर नगर सीट से सांसद दिया कुमारी को चुनाव मैदान में उतर गया है।

80 सीट पर बीजेपी आगे
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। फिलहाल डाक मत पत्रों की गिनती की जा रही है। प्रदेश से मिल रहे शुरूआती रुझान में भाजपा ने 80 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जबकि कांग्रेस 55 सीट पर और अन्य 14 सीट पर आगे चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications