Rajasthan Election 2023: एग्जिट पोल के बाद प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कनें, 36 घंटे करना होगा इंतजार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई है। राजस्थान विधानसभा का चुनाव परिणाम आने में महज 36 घंटे का समय बचा है। एग्जिट पोल के नतीजे में राजस्थान में सरकार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से संशय बरकरार है। अब प्रदेश में हर किसी को चुनाव परिणाम आने का इंतजार है। आपको बता दें कि 25 नवंबर को राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ है। नतीजा 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से आना शुरू हो जाएंगे।

एग्जिट पोल के नतीजे में सरकार को लेकर संशय

राजस्थान के चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के जो नतीजे आए हैं। उनमें सरकार को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। एग्जिट पोल की अलग-अलग एजेंसियों सरकार को लेकर अपना आकलन कर रहे हैं। हालांकि ज्यादातर एजेंसियों ने राजस्थान में भाजपा के पक्ष में माहौल बताया है।

rajasthan election

प्रत्याशियों की धड़कने तेज

चुनाव परिणाम आने से पहले प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई है। अपनी हार जीत के तमाम आकलन के बाद अब उनकी निगाह नतीजों पर टिकी है। राजस्थान में इस बार मतदाता ने चुप्पी खामोश है। इससे चुनाव परिणाम के आकलन में भी परेशानी आ रही है। प्रदेश के सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन अंतिम परिणाम 3 दिसंबर को सुबह से आना शुरू होंगे। प्रदेश में मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेशवासियों को अब नतीजे का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+