Rajasthan Elections 2023 Dates: क्या इस बार ढाई दशक बाद टूटेगी 5 साल बाद सरकार बदलने की परंपरा?
Rajasthan Election 2023 Date, Time, Schedule, Result, All You Need To Know: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 23 नवंबर को वोटिंग व 3 दिसम्बर को काउटिंग होगी। चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर से आचार संहिता लागू कर दी है।
Rajasthan Election 2023 Date and Time: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा हो गई है। राजस्थान की 200 सीटों पर एक ही चरण में 23 नवंबर 2023 को मतदान होगा और 3 दिसंबर 2023 को चुनाव परिणाम आएगा। राजस्थान चुनाव 2023 कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही पूरे प्रदेश में 9 अक्टूबर दोपहर से आचार संहिता लागू हो गई है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की डेट घोषित होने के बाद अब हर किसी की नजर राजस्थान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर है। उम्मीदवार तय होते ही हर कोई सियासी गणित लगाने में जुट जाएगा। दोनों ही दलों ने अभी तक उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी नहीं की है।

बता दें कि राजस्थान में हर पांच साल बाद सरकार बदल जाती है। एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा। वर्तमान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। पांच साल पहले वसुंधरा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार थी। इस बार साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा राजस्थान में सरकार बदलने की परंपरा को कायम रखना चाहती है, ताकि परंपरा के हिसाब से उसकी सरकार बन सके। वहीं, कांग्रेस इस परंपरा को तोड़ने के इरादे से चुनाव मैदान में उतर रही है।
पांच राज्यों का चुनाव कार्यक्रम
- मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर को मतगणना
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरण में मतदान
- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान
- राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 23 नवंबर को मतदान
- तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान
- पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को एक साथ मतगणना

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा या कांग्रेस?
राजस्थान के 5.2 करोड़ मतदाता 23 नवंबर 2023 को वोट करके नई सरकार चुनेंगे। 10 दिन बाद 3 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सीएम अशोक गहलोत व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी मनमुटाव जगजाहिर हुए। वहीं, भाजपा में भी भितरघात का खतरा कम नहीं है। कांग्रेस व भाजपा दोनों ही बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ेगी।
दरअसल, साल 1951 से लेकर 2018 तक राजस्थान में 24 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। पिछले पांच विधानसभा चुनाव से राजस्थान में हर बार सरकार बदली है। यह सिलसिला साल 1993 में राष्ट्रपति शासन के बाद लागू हुआ था, जो अभी भी जारी है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 1993- भाजपा: राष्ट्रपति शासन के बाद साल 1993 में राजस्थान में फिर भाजपा की सरकार बनी। भैरों सिंह शेखावत सीएम बने। सरकार ने पांच साल पूरे किए। इसके बाद से पांच साल बाद सरकार बदल जाने की परंपरा शुरू हो गई थी।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 1998- कांग्रेस: राजस्थान विधानसभा चुनाव 1998 में भाजपा की हार हुई। कांग्रेस ने जीत दर्ज और अशोक गहलोत पहली बार मुख्यमंत्री बने। 1 दिसम्बर 1998 से 8 दिसम्बर 2003 तक पांच साल का कार्यकाल भी पूरा किया।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2003-भाजपा: पांच साल में बदलने वाली परिपाटी के हिसाब भाजपा की बारी थी। हुआ भी ऐसा ही। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2003 में कांग्रेस की हार हुई और अशोक गहलोत दूसरी बार सीएम नहीं बन सके। भाजपा की जीत हुई और वसुंधरा राजे सिंधिया पहली बार सीएम बनीं। इन्हें राजस्थान की पहली महिला सीएम बनने का भी गौरव हासिल हुई।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2008-कांग्रेस: साल 2008 आते-आते राजस्थान की जनता पांच साल में सरकार बदलने वाली परिपाटी पर गौर करने लगी थी और अनुमान भी लगाने लगी थी कि 2008 के चुनाव में परिपाटी के हिसाब से कांग्रेस के सत्ता में आने की बारी है। हुआ भी ऐसा ही। कांग्रेस जीती और अशोक गहलोत फिर दूसरी बार सीएम बने। 12 दिसम्बर 2008 से 13 दिसम्बर 2013 तक पांच का कार्यकाल पूरा किया।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013-भाजपा: अब तो यह पांच साल बाद सरकार बदलने वाली परिपाटी पर राजस्थान की जनता विश्वास सी करने लगी थी। विधानसभा चुनाव 2013 में कांग्रेस हारी। भाजपा जीती और वसुंधरा राजे सिंधिया को दूसरी बार सीएम बनने का मौका मिला। पांच साल तक कार्यकाल भी पूरा किया।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018-कांग्रेस: साल 2018 में भी सरकार बदलने की परंपरा सही साबित हुई। भाजपा हारी। कांग्रेस जीती और अशोक गहलोत तीसरी बार सीएम बने। सबसे लंबे समय 15 साल तक सीएम की कुर्सी पर आसीन रहने का रिकॉर्ड है। दूसरा सबसे बड़ा लंबा कायर्काल भी कांग्रेस सीएम मोहनलाल सुखाडिया का रहा।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications