राजस्थान: राइट टू हेल्थ बिल का विरोध कर रहे चिकित्सकों ने की सीएम गहलोत से मुलाकात, संतुष्ट नजर आए चिकित्सक

राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल को लेकर विरोध कर रहे चिकित्सकों ने रायपुर जाने से पहले सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की। ज्वाइंट एक्शन कमेटी बैनर तले सीएम गहलोत से मिलने चिकित्सक सीएम आवास पहुंचे।

राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल को लेकर आंदोलन कर रहे चिकित्सकों ने रायपुर जाने से पहले सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की। ज्वाइंट एक्शन कमेटी बैनर तले चिकित्सक दोपहर में सीएम आवास पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात कर अपनी बात रखी। सीएम गहलोत से मिलने के बाद ज्यादातर चिकित्सक संतुष्ठ नजर आए। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक डॉ सुनील चुग, जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ अनुराग शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी चिकित्सकों की बात गंभीरता से सुनी। सीएम गहलोत ने आश्वासन दिया है कि चिकित्सक संगठनों की जो भी मांगे हैं। उन्हें पूरा किया जाएगा। इस बिल को लेकर जो गतिरोध बन रहा है। उसे लेकर भी बीच का रास्ता निकाला जाएगा। चिकित्सक संगठनों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए अपने अधिकारियों को कहा है कि इस बिल को लेकर चिकित्सक संगठनों ने जो सुझाव दिए हैं। उन पर चर्चा की जाए। बीते कुछ समय से राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में प्रदेशभर के निजी चिकित्सक आंदोलनरत हैं।

ashok gehlot

राइट टू हैल्थ बिल को लेकर कर रहे थे विरोध

बिल को लेकर चिकित्सकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए गए। आखिर में निजी अस्पतालों में सरकारी योजनाओं का बहिष्कार कर दिया। जिसके चलते निजी अस्पतालों में चिरंजीवी और आरजीएचएस समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मरीजों को नहीं दिया जा रहा। सीएम गहलोत से मिलने के बाद चिकित्सकों ने अभी आंदोलन के आगामी एक्शन पर निर्णय पैडिंग रखा है। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पॉजिटिव मैसेज को देखते हुए अधिकांश चिकित्सकों ने आंदोलन समाप्त करने के संकेत जरूर दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+