राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक करने वालों की संपत्ति होगी सीज, दस साल की सजा भी

जयपुर, 17 मई। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन होगी। पेपर लीक के आरोपियों की न केवल सं​पत्ति जब्त की जाएगी बल्कि दस साल की सजा भी मिल सकती है।

Rajasthan constable recruitment exam paper leak

राजस्थान एसओजी ने पीपर लीक प्रकरण में आठ आरोपियों को पकड़ा है। उनके खिलाफ एसओजी ने राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया है।

मीडिया से बातचीत में एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया ने की 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले उसके पेपर का स्क्रीन शॉट वायरल हो गया था। राजस्थान पुलिस के पास भी पेपर पहुंचा तो जांच के लिए एसओजी के अधिकारियों ने झोटवाड़ा स्थित दीवाकर स्कूल में पहुंचकर कार्रवाई की।

दीवाकर स्कूल में सीसीटीवी कैमरों को जब्त कर वहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की गई। वहां से सेंटर से आशु शर्मा, कमल कुमार वर्मा, सत्यनारायण कुमावत, रोशन कुमावत, राकेश, विक्रम सिंह, एएसआई रतनलाल, मुकेश शर्मा को अरेस्ट किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+