राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : चालक रास्ते में 2 जगह बस रोककर 3 घंटे सोया, 80 अभ्यर्थियों का पेपर छूटा
जयपुर, 16 मई। राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आज आखिरी दिन है। 13, 14, 15, व 16 मई को आयोजित Rajasthan Police Constable exam 2022 के लिए प्रदेशभर से 19 लाख आवेदक हैं। केंद्रों पर दो पारी में हो रही राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 की महिला अभ्यर्थी को हाथों में मेहंदी लगी होने तक की वजह से अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा रहा है जबकि 80 अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जिनका पेपर राजस्थान रोडवेज प्रबंधन के कारण छूटा है।

80 अभ्यर्थी जयपुर से चलने वाली रोडवेज बस में बैठे
बता दें कि राजस्थान रोडवेज बस का ड्राइवर रास्ते में तीन घंटे सो गया। ऐसे में जयपुर और आस-पास के 80 अभ्यर्थी राजस्थान रोडवेज बस की लेटलतीफी से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से वंचित रहे हैं। ये सभी जयपुर से चलने वाली रोडवेज बस में बैठे थे।

सुबह नौ बजे आबूरोड पहुंचकर पेपर देना था
रोडवेज बस में सवार इन 80 अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे आबूरोड पहुंचकर पेपर देना था, मगर जयपुर से आबू के रास्ते में चालक को नींद की इतनी तलब लगी कि बस को दो जगह रोककर तीन घंटे तक सो गया। इससे अभ्यर्थी समय पर आबूरोड नहीं पहुंच पाए।

8 बजे दोबारा साढ़े 14 घंटे के सफर पर आबूरोड रवाना कर दिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चालक शनिवार शाम साढ़े सात बजे जयपुर पहुंचा था। यहां से बिना आराम किए ही उसे 8 बजे दोबारा साढ़े 14 घंटे के सफर पर आबूरोड रवाना कर दिया। ऐसे में चालक रास्ते में युवाओं के भविष्य की परवाह किए बगैर 2 जगह सो गया।

नींद पूरी नहीं हो पाई
इधर, आबूरोड रोडवेज डिपो प्रबंधक कृष्ण्पाल कहते हैं कि चालक शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे आबूरोड से जयपुर के लिए निकला था। शाम साढ़े 7 बजे जयपुर पहुंचा था। आधे घंटे बाद ही इसे वापस आबू के लिए रवाना कर दिया। लगातार डयूटी की वजह से उसकी नींद पूरी नहीं हो पाई। इससे वह साढ़े 14 घंटे तक दोबारा गाड़ी चलाने की स्थिति में नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications