सोनिया गाँधी से पूछताछ पर कांग्रेस का सत्यागह, केंद्र पर जाँच एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप
जयपुर 26 जुलाई। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से पूछताछ के मामले पर राजस्थान कांग्रेस ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल है। सत्याग्रह के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक पदाधिकारी भी मौजूद हैं। कांग्रेस भाजपा पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगा रही हैं।

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पीएम मोदी ने सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर छापेमारी की कार्रवाई की है। कांग्रेस द्वारा जयपुर के शहीद स्मारक पर ईडी के खिलाफ सत्याग्रह किया जा रहा है। प्रदर्शन में पीसीसी चीफ डोटासरा समेत खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास मंत्री टीकाराम जूली और कृष्णा पूनिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद है । प्रदर्शन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications