Rajasthan Congress candidate: क्‍या राजस्‍थान कांग्रेस ने जारी कर दी 48 उम्‍मीदवारों की पहली सूची?

Rajasthan Congress candidate list 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची 18 अक्‍टूबर तक आने की बात है। इस बीच कांग्रेस उम्‍मीदवारों की फर्जी सूची वायरल हो रही है।

Rajasthan Congress Candidate Name 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में अब हर किसी की उम्‍मीदवारों की लिस्‍टों पर है। भाजपा ने 9 अक्‍टूबर को आचार संहिता लगने के कुछ ही घंटों के बाद अपने 41 प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी, जिसमें सात सांसदों को भी उम्‍मीदवार बनाया गया था।

राजस्‍थान कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसमें राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों में से 48 पर उम्‍मीदवार उतारे हैं। इस सूची को लेकर कांग्रेस आलाकमान का भी बयान आया है।

Rajasthan Congress candidate

राजस्‍थान तक वेबसाइट की खबर के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल हो रही सूची पर महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्‍ताक्षर भी हैं। सूची में लक्ष्मणगढ़ से पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, लालसोट से मंत्री प्रसादी लाल मीणा, सिविल लाइन जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास, झोटवाड़ा से लालचंद कटारिया, बीकानेर वेस्ट से बीड़ी कल्ला, कोटपूतली से राजेंद्र यादव, खाजूवाला से गोविंद मेघवाल, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, झुंझुनू से बृजेंद्र ओला, शाहपुरा से आलोक बेनीवाल, दूदू से बाबूलाल नागर, लाडनू से जगन्नाथ बुरड़क सहित कई विधायकों के नाम शामिल हैं।

दरअसल, चुनाव के बीच फर्जी सूची, दावे और बयान वायरल करवाने की कोई नई बात नहीं। राजस्‍थान कांग्रेस प्रत्‍याशियों की यह पहली सूची भी फर्जी बताई जा रही है। सूची के बारे में पता चलते कांग्रेस आलाकमान तुरंत हरकत में आया है और इसे फेक करार दिया।

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने अभी तक एक प्रत्‍याशी घोषित नहीं किया है। सीएम अशोक गहलोत खुद कह चुके हैं कि कांग्रेस की स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद 18 अक्‍टूबर तक प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट फाइनल हो सकती है।

राजस्‍थान भाजपा की दूसरी सूची वायरल

राजस्‍थान कांग्रेस की पहली सूची पूर्व से भाजपा की भी दूसरी फर्जी सूची वायरल हो चुकी है। दो दिन वायरल हुई भाजपा की दूसरी वायरल फर्जी सूची में नौ प्रत्‍याशियों को टिकट दिया गया था, जिसमें सीएम अशोक गहलोत के निर्वाचन सीट सरदारपुरा से केंद्रीय मंत्री व जोधपुर सांसद को टिकट दिया जाना बताया था। हालांकि राजस्‍थान भाजपा ने 9 उम्‍मीदवपारों वाली वायरल सूची अपने फेसबुक पेज पर बताया कि यह फर्जी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+