राजस्थान: प्रदेश में कांग्रेस ने 27 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए, संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला हुआ तेज
राजस्थान में कांग्रेस ने शनिवार को 27 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। राजस्थान में संगठन में लंबे समय से नियुक्तियां रुकी पड़ी थी। अब प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है।
राजस्थान में कांग्रेस ने 27 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इनके नामों की घोषणा की। इससे पहले 312 ब्लॉक अध्यक्ष पहले ही बनाए जा चुके हैं। अब कुल मिलाकर 339 अध्यक्ष बन गए हैं। कांग्रेस में 400 ब्लॉक कमेटियां हैं। अभी राजस्थान में 61 ब्लॉक ऐसे हैं। जहां ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने बाकी हैं।

इन ब्लॉक में बनाए गए अध्यक्ष
राजस्थान कांग्रेस की ओर से जारी सूची के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन विधानसभा के दोनों ब्लॉक मैं अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। चूरू के सुजानगढ़ का दूसरा ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। डूंगरपुर जिले की आसपुर, चौरासी और सागवाड़ा विधानसभा के दोनों ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है। साथ ही गंगानगर जिले की रायसिंहनगर विधानसभा में दोनों ब्लॉक में, हनुमानगढ़ की पीलीबंगा विधानसभा में, झालावाड़ की डग, खानपुर और मनोहर थाना विधानसभा के दोनों ब्लॉक में अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। नागौर जिले के मेड़ता का एक ब्लॉक के साथ सिरोही जिले की पिंडवाड़ा आबू के दोनों ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। उदयपुर जिले के झाड़ोल तथा उदयपुर और उदयपुर रुरल विधानसभा के दोनों ब्लॉक में अध्यक्ष बना दिए गए हैं। प्रदेश के 200 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के कुल 400 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाते हैं। लंबे समय से इसका इंतजार किया जा रहा था। अब प्रदेश में संगठन में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications