Rajasthan CM Oath Ceremony: सीएम भजनलाल शर्मा को शपथ दिलाने जयपुर आएंगे पीएम मोदी, यहां देखें Live

CM Bhajanlal Sharma Oath Ceremony Jaipur: राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर 2023 को शपथ लेंगे। सुबह 11 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्‍यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को भी मंत्रीमंडल सदस्‍य की शपथ दिलाई जाएगी।

राजस्‍थान की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के सामने होगा, जिसमें राज्‍यपाल कलराज मिश्र मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा व मंत्रीमंडल सदस्‍यों को शपथ दिलाएंगे।

Bhajan lal sharma CM Oath Ceremony

राजस्‍थान सीएम भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छह राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री व कई केंद्रीय मंत्री समेत जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगीं। प्रदेशभर से बड़ी संख्‍या में आमजन में भी इस समारोह में शामिल होगा।

राजस्‍थान सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। राजस्‍थान पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए हैं। साथ ही रामनिवास बाग के आस-पास के यातायात व्‍यवस्‍था में फेरबदल किया गया है।

गुरुवार को जयपुर जिला कलेक्‍टर प्रकाश राजपुरोहित समेत अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह स्‍थल पर पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया। इस ऐतिहासिक समारोह का लाइव DIPR Rajasthan के यूट्यूब चैनल, फेसबुक व एक्‍स (ट्विटर) हैंडल पर भी देखा जा सकता है।

'आपणो अग्रणी राजस्‍थान' की थीम पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामनिवास बाग व अल्‍बर्ट हॉल म्‍यूजियम को शाही तरीके से सजाया गया है। इससे पहले मुख्‍य सचिव ऊषा शर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर अफसरों की बैठक ली।

राजस्‍थान शपथ ग्रहण समारोह के राजकीय अतिथि
1. अमित शाह, गृह मंत्री
2. राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
3. गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति मंत्री
4. अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्‍यमंत्री
5. जेपी नड्डा, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भाजपा
6. नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री
7. मनसुख मावंडिया, केंद्रीय मंत्री
8. रामदास अठावले, केंद्रीय राज्‍यमंत्री
9. कैलाश चौधरी, केंद्रीय राज्‍यमंत्री
10. आदित्‍यनाथ योगी, सीएम यूपी
11. हेमंत बिस्‍वा, सीएम असम
12. प्रमोद सावंत, सीएम गोवा
13. मनोहर लाल खटटर, सीएम हरियाणा
14. मोहन यादव, सीएम मध्‍य प्रदेश
15. विष्‍णु देव साय, सीएम छत्‍तीसगढ़
16. बिसेश्रवर तुडु, केंद्रीय राज्‍यमंत्री
17. देवेंद्र फडणवीस, डिप्‍टी सीएम महाराष्‍ट्र
18. अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी अधिकारी भाजपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+