राजस्थान: सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों को दी राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं, प्रदेश के इतिहास को लेकर कही यह बात
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि साहस, शौर्य, त्याग एवं बलिदान की गाथाएं प्रदेश के कण-कण में रची-बसी हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि साहस, शौर्य, त्याग एवं बलिदान की गाथाएं राजस्थान के कण-कण में रची-बसी हैं। अपने गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से राजस्थान की विश्व में एक विशिष्ट पहचान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थापना से अब तक राजस्थान ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। विकास की प्रक्रिया को लगातार गति देते हुए हमारी सरकार प्रदेश को एक मॉडल स्टेट के रूप में विकसित कर रही है। सीएम गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से प्रदेश को सम्पन्न, समृद्ध और खुशहाल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।












Click it and Unblock the Notifications