राजस्थान: सीएम गहलोत ने दी प्रदेशवासियों को रामनवमी पर शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामनवमी के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि भगवान श्रीराम ने सत्य, धर्म, त्याग और न्याय की राह पर चल कर आदर्श स्थापित किए हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने सत्य, धर्म, त्याग और न्याय की राह पर चल कर जो आदर्श स्थापित किए। वे सभी के लिए अनुकरणीय हैं। इस पुनीत अवसर पर हम सब प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समरसता एवं भाईचारा बनाये रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे इस पुनीत अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समरसता बनाए रखने और देश एवं समाज की उन्नति में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।












Click it and Unblock the Notifications