राजस्थान: सीएम गहलोत ने संजीवनी घोटाले को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली, कार्रवाई के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संजीवनी घोटाले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम गहलोत ने ठगी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की गाढ़ी कमाई को ठगने वाली सोसायटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रही है। संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी सहित ऎसी सोसायटियों का संबंध चाहे किसी भी रसूखदारों से हो। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सीएम गहलोत ने कहा कि आमजन की राज्य सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं।
उच्च अधिकारीयों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्चाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि आमजन की गाढ़ी कमाई को धोखे से हड़पने वाली सोसायटियों के खिलाफ 1 लाख 12 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। इनके खिलाफ दी बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपोजिट एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की दिशा में काम शुरू हो गया है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सोसायटियों के प्रकरणों में ईडी को कई बार लिखा जा चुका है। उन्हें कार्रवाई के लिए आगे आना चाहिए। हाल ही लोकसभा में एक अतारांकित प्रश्न के जवाब में को-ऑपरेटिव केंद्रीय मंत्री द्वारा संजीवनी सहित अन्य सोसायटियों की एक सूची सदन के पटल पर रखी। जिसमें लिक्विडेटर नियुक्त करने का उल्लेख किया गया था। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
सम्पत्तियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग, पुलिस विभाग और एसओजी के अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बनाकर प्रकरण में प्राप्त शिकायतों के अनुसार त्वरित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोसायटियों में करोड़ों रुपए निवेश कर चुके निवेशकों की पीड़ा बहुत मार्मिक है। मुख्यमंत्री गहलोत ने मुख्य सचिव को सभी जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, रजिस्ट्रार सहित सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सीएम गहलोत ने सहकारिता अधिकारियों को पब्लिक नोटिस जारी कर ऐसी सोसायटियों से सतर्क रहने संबंधित प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा, महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा, प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्रेया गुहा, प्रमुख शासन सचिव गृह आनंद कुमार, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसओजी अशोक राठौड़, रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग मेघराज सिंह रतनु एवं विशेषाधिकारी सहकारिता महेंद्र सिंह राघव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications