राजस्थान: केंद्र पर हमलावर हुए सीएम गहलोत, कहा "दिल्ली की ताकतें संविधान और लोकत्रंत की धज्जियां उड़ा रही"
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बैठी फासिस्ट ताकतें देश में लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं। सरकार की आलोचना करने पर देशद्रोही करार दिया जाता है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमलावर हुए है। सीएम गहलोत ने कहा कि दिल्ली में बैठी फासिस्ट ताकतें देश में लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं। सरकार की आलोचना करने पर देशद्रोही करार दिया जाता है। क्या यही लोकतंत्र है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्विटर पर सीएम गहलोत का वीडियो शेयर किया है। सीएम ने कहा पूरा देश चिंतित है। देश में हिंसा का माहौल का है। इसको रीट्वीट किया जा रहा है। सीएम गहलोत ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश में प्यार-मोहब्बत का संदेश दे रहे हैं। सीएम गहलोत ने कहा देश में खतरनाक माहौल है।
जाँच एजेंसियों का दुरूपयोग हो रहा
देश में इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस ईडी को लोग जानते नहीं थे। उसका नाम हर किसी की जुबान पर है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं चुनाव होते हैं। वहां ईडी पहले पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि जब न्यायपालिका तक दबाव में है तो हालात कितने गंभीर हो रहे हैं। आप और हम सबको इस बात को समझना पड़ेगा तभी लोकतंत्र बचेगा। सीएम गहलोत ने कहा कि अगर कांग्रेस लोकतंत्र जिंदा नहीं रखती, तो मोदी प्रधानमंत्री कैसे बन पाते। देश में सांप्रदायिकता फैलाने वालों से सावधान रहना होगा। सबको समझदारी से काम लेना होगा। गहलोत ने कहा कि तब जाकर देश का संविधान और लोकतंत्र बचेगा।












Click it and Unblock the Notifications