राजस्थान: भिवानी कांड को लेकर बोले सीएम गहलोत, कहा "आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरियाणा में भरतपुर निवासी दो लोगों की हत्या को निंदनीय बताते हुए कहा कि हरियाणा और राजस्थान पुलिस आपसी समन्वय से कार्रवाई कर रही है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरियाणा में भरतपुर जिले के निवासी 2 लोगों की हत्या को निंदनीय बताया है। सीएम गहलोत ने कहा कि हरियाणा और राजस्थान पुलिस आपसी समन्वय से कार्रवाई कर रही है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। राजस्थान पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ashok gehlot

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित

भरतपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि जिन दो लोगों को अगवा किया गया था। उनके नाम जुनैद और नासिर हैं। जुनेद के खिलाफ गौ तस्करी से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की तरफ से दर्ज कराई गई। एफआईआर में नामजद लोगों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

क्या है पूरा मामला

हरियाणा के भिवानी में लोहारू के बारवास गांव के पास एक जली हुई बोलेरो में 16 फरवरी को दो कंकाल मिले थे। मृतकों की पहचान नासिर और जुनैद के तौर पर हुई है। दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों को भरतपुर से अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। दोनों का शव भरतपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर भिवानी के लोहारू में मिला था। जुनेद पर गौ तस्करी के 5 मामले दर्ज थे। जबकि नासिर का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मोनू मानेसर, अनिल श्रीकांत, रिंकू सैनी, लोकेश सैंडला के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं और खुद को गौ रक्षक बताते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+