राजस्थान: सीएम गहलोत ने विशेष गिरदावरी के दिए निर्देश, फसल खराबे का होगा आंकलन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से प्रदेश में रबी की फसलों को लगातार हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी शीघ्र करवाकर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में हुई बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से विभिन्न जिलों में रबी की फसलों को लगातार हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी शीघ्र करवाकर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए हैं। सीएम गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि फसल खराबे का आकलन कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की गिरदावरी अविलम्ब करवाकर फसलों के नुकसान की रिपोर्ट भिजवाने के भी निर्देश दिए। ताकि प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उल्लेखनीय है कि रबी सम्वत् 2079 की फसलों की विशेष गिरदावरी के आदेश राजस्व विभाग द्वारा 8 मार्च 2023 को जारी किए गए थे। जो कि फसलों की कटाई तक प्रभावी रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications