राजस्थान: सीएम गहलोत ने दी सरकारी कर्मचारियों को सौगात, बोर्ड और निगम कर्मियों के लिए ओपीएस लागू करेगी सरकार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य में बोर्ड और निगमों के कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा की है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य में बोर्ड और निगमों के कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा की है। सीएम गहलोत ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023 24 का बजट पेश करते हुए यह घोषणा की है। गहलोत ने पिछले साल बजट में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की थी। सीएम गहलोत ने इसका विस्तार करते हुए अब राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, अकादमी और विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा।

आमजन को मिलेगी महंगाई से राहत
सीएम अशोक गहलोत ने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए अगले साल 19 हजार करोड़ रुपए का महंगाई राहत पैकेज देने की घोषणा की है। इस पैकेज में गरीब परिवारों को हर महीने निशुल्क फूड पैकेज, 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर तथा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली शामिल है। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने जनता के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना की अपनी महत्वाकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में कवर राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख सालाना करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए यह घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications