राजस्थान: सीएम गहलोत ने बजट में दिया गिग वर्कर्स को तोहफा, 200 करोड़ से बनेगा कल्याण कोष

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में ओला, उबर, स्वीगी, जोमेटो जैसी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों गिग वर्कर्स के लिए वेलफेयर एक्ट बनाने की बात कही है। प्रदेश में इनकी संख्या तीन से चार लाख है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बजट में ओला, उबर, स्वीगी, जोमैटो जैसी कंपनियों के लिए काम करने वाले अस्थाई कर्मियों गिग वर्कर्स को तोहफा दिया है। सीएम ने इन कर्मचारियों के लिए 200 करोड़ रुपए का कल्याण कोष बनाने की घोषणा की है। गहलोत ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करने के दौरान यह घोषणा की। इससे इन गिग वर्कर्स को लाभ मिलेगा। प्रदेश में इनकी बढ़ती संख्या से गिग इकोनामी का दायरा बढ़ रहा है। इनकी सामाजिक सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। राज्य में गिग वर्कर्स की संख्या तीन से चार लाख है।

ashok gehlot

वेलफेयर फंड से मिलेगा लाभ

सीएम गहलोत ने गिग वर्कर्स के लिए वेलफेयर एक लाने की बात कही है। सीएम गहलोत ने कहा कि गिग वर्कर्स को उत्पीड़न से बचाने के लिए मैं वेलफेयर एक्ट लाने का प्रस्ताव करता हूँ। इसके तहत गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के गठन के साथ 200 करोड़ रुपए से वेलफेयर फंड की स्थापना की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+