राजस्थान: जनकल्याणकारी बजट के लिए सीएम गहलोत का जताया आभार, मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जनकल्याणकारी बजट पर खाजूवाला से आए प्रतिनिधिमण्डल ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम गहलोत का आभार जताया।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए पेश किए गए जनकल्याणकारी बजट पर खाजूवाला, बीकानेर से आए प्रतिनिधिमण्डल ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका आभार जताया। सीएम गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि बजट में किसान, युवा, विद्यार्थी सहित सभी वर्गों को राहत प्रदान की गई है। योजनाओं का त्वरित लाभ जन-जन तक पहुंचाने हेतु बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाने की घोषणा से आमजन को राहत मिलेगी। नए जिलों के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में समयबद्ध प्रगति होगी। सीएम गहलोत ने उपस्थित सभी लोगों का आह्वान किया कि राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करें। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने कहा कि खाजूवाला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री ने बजट में कई घोषणाएं की हैं। पेयजल तथा सिंचाई कार्यों के लिए लगभग 650 करोड़ रुपए क्षेत्र के सड़क तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 500 करोड़ रुपए के अलावा नहरी तंत्र मजबूत करने तथा अस्पताल आदि कार्यों के लिए बजट में प्रावधान करने पर मेघवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खाजूवाला के जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+