राजस्थान: सीएम गहलोत के मंत्रिमंडल ने दी बजट पर प्रतिक्रिया, प्रदेश के विकास में मील का नया पत्थर साबित होगा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट को लेकर गहलोत के मंत्रियों ने प्रतिक्रिया दी है. सीएम गहलोत के मंत्रियों ने कहा कि बजट प्रदेश के विकास में मील का नया पत्थर साबित होगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश बजट को सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेताओं ने मील का नया पत्थर बताते हुए कहा कि इससे सभी वर्गों के उत्थान में समावेशी विकास महंगाई पर नियंत्रण और औद्योगिक क्रांति की राह प्रशस्त होगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने बजट को प्रदेश की जनता के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही की दिशा में मील का नया पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि इससे सभी वर्गों के उत्थान के साथ समावेशी विकास महंगाई पर नियंत्रण और औद्योगिक क्रांति की राह प्रशस्त होगी।

ashok gehlot

सीएम गहलोत के मंत्रियों ने दी प्रतिक्रिया

आयुर्वेद राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने ऐसा बजट प्रस्तुत किया है। जो एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा की राशि और दुर्घटना बीमा की राशि को बढ़ाकर आमजन को बहुत बड़ी राहत दी है। विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि यह बजट महंगाई से लड़ने वाला बजट है। महंगाई से जनता को मुक्त करने वाला बजट है। बजट में गैस सिलेंडर में भी सब्सिडी दी गई है। 100 यूनिट तक बिजली भी निशुल्क दी गई है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जो 10 लाख तक का इलाज निशुल्क था। उसे अब 25 लाख तक कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बजट 2023 में बचत, राहत और बढ़त की प्रतिबद्धता के साथ जन-जन की आशा और आकांक्षा को पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि यह लोक कल्याण, युवा कार्मिक और कृषि समर्पित समावेशी बजट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+