राजस्थान: सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर किया होलिका दहन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर होलिका दहन किया। सीएम गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में अपनी धर्मपत्नी सुनीता गहलोत के साथ आरती कर होली पूजन किया। उसके बाद उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया। होलिका दहन के दौरान राजस्थान पुलिस की 4 आरएसी बटालियन के जवानों तथा राजस्थानी लोक कलाकारों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। सीएम गहलोत ने कलाकारों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की।












Click it and Unblock the Notifications