राजस्थान: पुलिस अकादमी में दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम गहलोत, पुलिस का महिला सेंट्रल बैंड बनेगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य पुलिस के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। सीएम गहलोत ने कहा कि पुलिस के संवेदनशील व्यवहार से 'समानता के अधिकार' की मूल भावना को बल मिलता है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आमजन के प्रति पुलिस के संवेदनशील व्यवहार से 'समानता के अधिकार' की संविधान की मूल भावना को बल मिलता है और जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ होता है। राज्य का पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और समाज को सुरक्षा प्रदान करने की ज्मिेदारी को प्रतिबद्धता से निभा रहा है। सीएम गहलोत ने बुधवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु आरपीएस के 53वें बैच के दीक्षांत परेड समारोह में पुलिस अधिकारियों सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए मजबूत लोकतंत्र के रूप में स्थापित हुआ है। प्रशिक्षु अधिकारियों को गांधीजी के बताये रास्ते पर चलकर दायित्वों की पालना करते हुए राज्य में शांति और सद्भाव की पर्परा को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए। पुलिसिंग के कार्य में नई चुनौतियां हैं, जिसके लिए अधिकारियों को अनुसंधान में नए वैज्ञानिक तरीकों को बढ़ावा देना चाहिए। राज्य सरकार पुलिस बल की तकनीकी कार्यदक्षता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है। इस क्रम में 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+