राजस्थान: बजट को लेकर सीएम अशोक गहलोत की अनूठी पहल, विधायकों से मांगे प्रस्ताव

राजस्थान में बजट से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख तीन प्रस्ताव मांगे हैं। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत इनमे से दो प्रस्ताव को बजट में शामिल कर सकते हैं।

राजस्थान में बजट को लेकर अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों से विधानसभा वार प्रस्ताव मांगे हैं। सीएम गहलोत ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विधायक से क्षेत्र के लिए टॉप 3 प्राथमिकता पूछी है। बजट में टॉप दो या तीन प्राथमिकता को जगह मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी लाइन से उठकर हर विधायक को तोहफा देने का फैसला किया है। हालांकि कुछ विधायकों ने सीएम को लंबी सूची दी है। लेकिन अब नए सिरे से विधायक टॉप 3 प्राथमिकता बताएंगे।

ashok gehlot

10 फरवरी को बजट पेश करेंगे सीएम गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को विधानसभा में अपना बजट पेश करेंगे। यह बजट गहलोत सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत इस बार लोकलुभावन बजट पेश करने जा रहे हैं। इस बजट में युवाओं और महिलाओं के लिए प्राथमिकता होगी।

महिलाओं को स्मार्टफोन देगी सरकार

प्रदेश में गहलोत सरकार महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन देगी। सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने की योजना बंद नहीं हुई है। यह सरकार में अंडर प्रोसेस है। कल्ला ने भाजपा विधायक कालीचरण सराफ के सवाल के जवाब में विधानसभा में कहा कि राजस्थान सरकार ने 2022 के बजट में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इसमें लगभग एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को 3 साल के लिए इंटरनेट एक्सेस के साथ मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाने हैं। कल्ला ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में सेमीकंडक्टर चिप की कमी है। केंद्र सरकार ने बजट में करो को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। इसलिए इस प्रक्रिया में देरी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+