New District in Rajasthan 2023: अशोक गहलोत सरकार की बड़ी घोषणा, राजस्‍थान में 19 नए जिले व 3 संभाग बनाए

Rajasthan New District Name List 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अशोक गहलोत सरकार ने 19 नए जिलों व 3 संभाग की घोषणा की है।

19 new district in rajasthan budget 2023

New Districts in Rajasthan 2023: राजस्‍थान में नए जिलों और संभाग की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने 17 मार्च 2023 को प्रदेश में 19 नए जिलों और 3 संभाग के गठन की घोषणा की है। राजस्‍थान में नए जिले व संभाग बनाए जाने से लोगों में खुशी की लहर है। अब राजस्‍थान में कुल जिलों की संख्‍या 33 से बढ़कर 50 और संभाग की संख्‍या 7 से बढ़कर 10 हो गई है।

शुक्रवार को राजस्‍थान विधानसभा में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने तीसरे स्‍टेज का बजट 2023 पारित किया। इस दौरान 19 नए जिले व 3 संभाग समेत कई घोषणाएं की हैं। सीमए गहलोत ने कहा कि हमें राजस्‍थान में कुछ नए जिलों के गठन की मांगे मिली थीं, जिन पर प्रस्‍तावों की जांच के लिए रामलुभाया कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर नए जिलों व संभाग की घोषणा की है।

राजस्‍थान में ये बने नए जिले

  1. अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर)
  2. बालोतरा (बाड़मेर)
  3. ब्यावर (अजमेर)
  4. डीग (भरतपुर)​​​​​​​
  5. डीडवाना-कुचामनसिटी (नागौर)
  6. दूदू (जयपुर)
  7. गंगापुर सिटी (सवाईमाधोपुर)
  8. जयपुर-उत्तर
  9. जयपुर-दक्षिण
  10. जोधपुर पूर्व
  11. जोधपुर पश्चिम
  12. केकड़ी (अजमेर)
  13. कोटपूतली-बहरोड़ (जयपुर)
  14. खैरथल (अलवर)
  15. नीम का थाना (सीकर)
  16. फलौदी (जोधपुर)
  17. सलूंबर (उदयपुर)
  18. सांचौर (जालोर)
  19. शाहपुरा (भीलवाड़ा)

राजस्‍थान में नए संभाग

  1. बांसवाड़ा
  2. पाली
  3. सीकर

बदल गया राजस्‍थान का भूगोल

राजस्‍थान में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाए जाने से प्रदेश का भूगोल बदल गया है। अब 19 जगहों की जिला मुख्‍यालय से दूरी घट गई है, क्‍योंकि अब तक उपखंड व तहसील मुख्‍यालय वाली ये जगह खुद ही जिला बन गई हैं। राजस्‍थान में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव भी होने हैं। जिलों की मांग लंबे समय से की जा रही है। अपने मौजूदा कार्यकाल के बजट 2023 में सीएम अशोक गहलोत ने 19 जिलों की घोषणा करके बड़ा सियासी दांव खेल दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस सरकार इन जिलों वाली घोषणा के दम पर सत्‍ता में वापसी करती है नहीं।

सीएम अशोक गहलोत ने ये घोषणाएं भी कीं

  • जयपुर शहर में स्थित गोविंद देवजी मंदिर के विकास पर सौ करोड़ रुपए खर्च होंगे। उज्‍जैन के महाकाल की तर्ज पर होगा विकास।
  • प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में पैनोरमा निर्माण पर 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • देवस्‍थान विभाग के मंदिरों के पुजारियों का वेतन अब पांच हजार रुपए होगा।
  • अजमेर के पुष्कर विकास प्राधिकरण का ऐलान।
  • कामर्स और राजस्थान कॉलेज में पचास पचास करोड़ के निर्माण कार्य।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+