राजस्थान: कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में छाए रहेंगे सीएम गहलोत और राहुल गांधी, योजनाओं को लेकर रहेगी चर्चा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन शुरू हो गया है। अधिवेशन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं के छाए रहने की पूरी संभावना है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस महाधिवेशन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी योजनाओं के छाए रहने की पूरी संभावना है। गहलोत की योजनाओं ने जिस तरह बीजेपी की परेशानी बढ़ा दी है। उससे पार्टी में खासा उत्साह का माहौल है। दरअसल, गहलोत की पुरानी पेंशन योजना की बहाली, चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना, 500 रुपए में गरीब को सिलेंडर, शहरी रोजगार गारंटी योजना, किसानों को दो हजार यूनिट और 200 यूनिट बिजली मुफ्त जैसे फैसलों ने कहीं ना कहीं बीजेपी को चिंता में डाला है।

राजस्थान में सरकार रिपीट होने की चर्चा
गहलोत की योजनाओं के चलते राजस्थान को लेकर धारणा पूरी तरह से बदल गई है। दिल्ली तक चर्चा है कि राजस्थान में एक बार रिवाज बदलने जा रहा है। गहलोत सरकार फिर वापस आ रही है। कांग्रेस महाधिवेशन से पहले दिन संचालन समिति की अहम बैठक होगी। इस बैठक में तैयार किए गए प्रस्तावों को जहां हरी झंडी देगी। वही कार्य समिति के चुनाव पर भी फैसला होगा।
अशोक गहलोत, कमलनाथ और बघेल को मिल सकता है फ्री हैंड
प्रदेश में योजनाओं के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुर्खियों में बने हुए हैं। एआईसीसी डेलिगेट्स के चुनाव से पहले एक बात साफ हो गई है कि गहलोत पर ही पार्टी का पूरा भरोसा है। अधिवेशन के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी राजस्थान को लेकर और अधिकार दे सकती है। ऐसे में संकेत है कि गहलोत को राजस्थान में, कमलनाथ को मध्यप्रदेश में और भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ में फ्री हैंड दिया जा सकता है। सारे फैसले करने के अधिकार दिए जाएंगे। अधिवेशन में पार्टी राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने के साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति को भी अंतिम रूप देगी।












Click it and Unblock the Notifications