Rajasthan Corona: राजस्थान CM अशोक गहलोत व पूर्व CM वसुंधरा राजे कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी
राजस्थान में वर्तमान सीएम अशोक गहलोत व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सचेत भी किया है।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण फिर से फैलने लगा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोनों कोविड पॉजिटिव हुए। मंगलवार दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
वहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा- कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।
बता दें कि साल 2020 में कोरोना महामारी आने के बाद से लेकर अब तक राजस्थान में 13 लाख 16 हजार 163 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13 लाख 6 हजार 311 लोग इलाज से ठीक हो गए जबकि 9 हजार 663 लोगों को जान गंवानी पड़ी है।
इधर, राजस्थान में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे सिंधिया दोनों ही अपनी-अपनी पार्टी कांग्रेस व भाजपा में दिग्गज नेता है। चुनावों की घोषणा भले ही नहीं हुई हो, मगर गहलोत व राजे ने जमीनी स्तर पर पहले की तुलना में अधिक सक्रिय हो गए हैं। संभवतया जनसम्पर्क के दौरान ही दोनों नेता कोरोना महामारी की चपेट में आ गए।












Click it and Unblock the Notifications