Rajasthan Chunav: क्‍या गहलोत की क्‍लास लगाने जयपुर आए सोनिया-राहुल गांधी? पोस्‍टर्स पर फिर दिखे पायलट

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023: राजस्थान की राजधानी जयपुर फिर से राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। मंगलवार देर शाम चर्चाएं भी सिर्फ एक बात की नहीं, बल्कि दो बातों की रहीं। पहली यह कि विशेष विमान से कांग्रेस की सुप्रीमो सोनिया गांधी दिल्ली से तो सांसद राहुल गांधी एमपी से फ्लाइट लेकर सीधे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। मां-बेटे के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी थे।

एक बारगी तो सबको लगा कि मां-बेटे राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के लिए प्रचार करने एक साथ आए हैं। बाद में पता कि ये एक निजी कार्यक्रम में जयपुर पहुंचे हैं। इस दौरान सोनिया गांधी व राहुल गांधी दोनों ही मीडिया से बचते नज़र आए, लेकिन केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात की।

congress leaders meeting Rajasthan

वहीं, राजस्थान में मंगलवार को ही दूसरी चर्चा की वजह यह रहा कि कांग्रेस के सरकारी पोस्टर्स और राजस्‍थान विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर प्रचार पोस्टर से भी अब तक बाहर रहे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की पोस्‍टर्स पर अचानक एंट्री हुई है। जयपुर की सड़कों पर लगे कई पोस्‍टरों में सचिन पायलट भी नजर आए हैं।

देर रात वॉररूम में हुई बैठक

दोनों ही चर्चा का एकीकरण देर रात अखिरकार हो ही गया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के जयपुर आने के कार्यक्रम को बेशक पार्टी निजी बता रही थी, लेकिन देर रात गांधी परिवार के सिपे सलाहकार केसी वेणुगोपाल वॉररूम पहुंचे। जहां आफन-फानन में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। जहां चुनावों को लेकर फिर से गहलोत-पायलट को एक होकर चुनाव लड़ने की सलाह दी गई है।

वॉररूम में क्‍या चर्चा हुई?

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान हैं। ऐसे में जहां सीएम अशोक गहलोत ने ही पूरे प्रदेश में बतौर स्टार प्रचारक बनकर जनसभाओं में जाने का बीड़ा उठा रखा है, उसी से ख़फा होकर राहुल गांधी ने अब सीएम अशोक गहलोत को तलब कर लिया है।

congress leaders meeting jaipur

दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने स्टार प्रचारक के तौर पर ना तो पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को कोई सभा करने दी है और ना ही किसी भी पोस्टर में पायलट को जगह दी गई है। ऐसे में जानकारी मिल रही है कि राहुल गांधी ने इस बार सोनिया गांधी को राजस्थान जयपुर बुलाकर सीएम अशोक गहलोत को समझाने का प्रयास किया है।

वेणुगोपाल ने कहा 'हम साथ साथ हैं'

साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। हालांकि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में इनके बीच दूरियां कम होती दिखीं।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल भी जयपुर में 'हम साथ-साथ हैं' की रट लगाए नजर आ रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि अगर कांग्रेस में सब कुछ ठीक है तो फिर मंगलवार शाम को कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्यों जयपुर आए और उनके आने के बाद देर रात वॉररूम में आखिरकार क्यों बैठक हुई? सियासी गलियारों में तो यह भी चर्चा हो रही कि अशोक गहलोत की क्‍लास लगाने के लिए सोनिया गांधी व राहुल गांधी को जयपुर आना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+