कौन हैं ये 9 IAS अधिकारी हैं जिनमें से कोई एक नए साल 2022 में बन सकता है राजस्थान का मुख्य सचिव?

जयपुर, 10 दिसम्बर। राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद अब ब्यूरोक्रेसी के बदलाव पर नजर है। नए साल 2022 में राजस्थान के मुख्य सचिव का चेहरा भी बदल जाएगा। राजस्थान के मौजूदा सीएस निरंजन आर्य का कार्यकाल जनवरी 2022 में पूरा हो रहा है। निरंजन आर्य के रिटायर होने के बाद राजस्थान के 9 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव बनने की दौड़ में हैं।

पिछली बार लांघी गई थी वरिष्ठता

पिछली बार लांघी गई थी वरिष्ठता

पिछली बार नौ सीनियर को छोड़कर दसवें नंबर के आईएएस अधिकारी निरंजन आर्य को मुख्य सचिव बनाया गया था। इस बार के नौ सीनियर अधिकारियों में टॉप चार में तीन महिलाएं हैं। इसमें से किसी एक को भी सीएस का जिम्मा मिल सकता है।

 राजस्थान के नए ​सीएस की दौड़ में ये आईएएस

राजस्थान के नए ​सीएस की दौड़ में ये आईएएस

1. राजेश्वर सिंह : साल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश्वर सिंह वर्तमान में राजस्थान राजस्व बोर्ड अजमेर के चेयरमैन हैं। साल 2024 में रिटायर होंगे। इनके सीएस बनने की संभावना है।

2. वीनू गुप्ता IAS

2. वीनू गुप्ता IAS

जयपुर में सबसे सीनियर महिला आईएएस अधिकारी वीनू गुप्ता के भी सीएस बनने की संभावना है। ये साल 1988 बैच की आईएएस हैं। फिलहाल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में अध्यक्ष हैं।

 3. सुबोध अग्रवाल IAS

3. सुबोध अग्रवाल IAS

आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल साल 2025 में रिटायर होने वाले हैं। वर्तमान में माइंस, पेट्रोलियम में एसीएस हैं। सचिवालय में सबसे सीनियर आईएएस हैं।

4. ऊषा शर्मा IAS

4. ऊषा शर्मा IAS

इन्हें भी मुख्य सचिव बनने का मौका मिल सकता है। ये 1985 की आईएएस अधिकारी हैं। 2012 से दिल्ली में तैनात हैं। साल 2023 में रिटायर होंगी।

 5. रविशंकर श्रीवास्तव IAS

5. रविशंकर श्रीवास्तव IAS

साल 1985 बैच के अधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव के पास अभी इंदिरागांधी पंचायतीराज संस्थान में डीजी पद की जिम्मेदारी है। सितम्बर 2022 में रिटायर होने वाले हैं।

6. नीलकमल दरबारी IAS

6. नीलकमल दरबारी IAS

साल 1987 बैच के आईएएस अधिकारी नीलकमल दरबारी अभी केंद्रीय मंत्रालय में एमडी के पद पर तैनात हैं। साल 2018 में डेपुटेशन पर हैं।

7. सुभ्रा सिंह

7. सुभ्रा सिंह

7. सुभ्रा सिंह : साल 2011 से दिल्ली में तैनात हैं। वर्तमान में दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। साल 1989 की यह आईएएस अधिकारी साल 2026 में रिटायर होने वाली हैं।

 8. वी श्रीनिवास IAS

8. वी श्रीनिवास IAS

साल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी वी श्रीनिवास 2026 में रिटायर होने वाले हैं। फिलहाल केंद्र में सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

9. पीके गोयल IAS

9. पीके गोयल IAS

साल 1988 बैच के आईएएस अधिकारी पीके गोयल के भी मुख्य सचिव बनने की संभावना कम है। वर्तमान में स्कूल शिक्षा में एसीएस के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+