राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया शहीद की मूर्ति का अनावरण, शहीद के परिवार के प्रति जताई सहानुभूति
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर के पोकरण विधानसभा के राजमथाई गांव के लाल शहीद नरपत सिंह राठौड़ की मूर्ति का अनावरण किया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर के पोकरण विधानसभा के राजमथाई गांव के लाल शहीद नरपत सिंह राठौड़ की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर शहीद प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद, मंत्री भंवर सिंह भाटी, मानवेंद्र सिंह जसोल, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वीएस सिंह राठौड़, वीरांगना भंवर कंवर, शहीद की माता उदय कंवर, सभापति हरीवल्लभ कल्ला, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर ने पुष्प अर्पित कर सलाम किया।

सीएम गहलोत ने वीसी से किया अनावरण
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शहीद नरपत सिंह राठौड़ की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। सीएम गहलोत ने वीसी के जरिए शहीद नरपत सिंह राठौड़ की शहादत को सलाम करते हुए कहा कि शहीद परिवार के प्रति हमारी सहानुभूति है। सीएम ने कहा कि नरपत सिंह जैसे बहादुर पर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश को फक्र है। वही कार्यक्रम में सरपंच सायर कंवर की मांग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजमथाई में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications