Rajasthan में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इशारों में पायलट पर साधा निशाना, जाति से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार सचिन पायलट को निशाने पर लिया है। सीएम गहलोत ने भरतपुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जाति से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता है।

Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि जाति के आधार पर कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सेवा ही कर्म और धर्म है। इस संकल्प के साथ वह राज्य की हर कौम की सेवा करना चाहते हैं। गहलोत ने नदबई भरतपुर में कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने इस कार्यक्रम के कुछ अंश सोमवार को सोशल मीडिया पर साझा किए। इनमें वह कार्यक्रम में कह रहे थे कि मैं आज मुख्यमंत्री हूँ। मैं चाहता हूं कि हर कौम की सेवा करूं। चाहे वह जाट हो, गुर्जर हो, राजपूत हो, कुशवाहा हो, जाटव हो, ब्राह्मण हो, बनिया हो, मीणा हो, जो भी कौम के लोग हैं। कोई भी हो, क्योंकि मैं इस बात को जानता हूँ कि जातियों के आधार पर मुख्यमंत्री नहीं बनते। खुद के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा कि मैं जानता हूँ कि आज मैं मुख्यमंत्री हूँ। अगर 36 कौम मुझसे प्यार नहीं करती। मुझे आशीर्वाद नहीं देती तो मुझे तीन तीन बार मुख्यमंत्री कैसे बनाया जाता।

मेरी जाति का मैं अकेला ही एमएलए
विधानसभा में अपनी जाति का एक विधायक होने का जिक्र भी गहलोत ने किया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि मेरी जाति सैनी कहलाती है। कुशवाहा कहलाती है। माली कहलाती है। मेरी जाति का एक ही एमएलए है। असेंबली के अंदर और वह मैं खुद ही हूँ। मैं कई बार सोचता रहता हूँ कि खुद भी कि मैं कितना सौभाग्यशाली हूँ कि राजस्थान की जनता ने मुझे तीन तीन बार मुख्यमंत्री बनाया है। मुझसे बड़ा सौभाग्यशाली व्यक्ति कोई हो सकता है क्या।
Recommended Video

कांग्रेस हाईकमान कर रहा है भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इतना विश्वास मुझ पर हाईकमान कर रहे हैं। इसलिए कर रहे हैं कि राजस्थान के लोगों का प्यार दुलार आशीर्वाद मेरे साथ में है और मैंने अंतिम सांस तक सेवा करने का संकल्प ले रखा है। सेवा ही कर्म है, सेवा ही धर्म है। वह राजस्थान को सुशासन और विकास देने के लिए काम कर रहे हैं। अंतिम व्यक्ति जो गांधी जी ने कहा था। उसी ढंग से मेरा प्रयास रहेगा कि राजस्थान के हर गरीब के आंसू पोंछू और चाहे किसी भी कौम का हो, धर्म का हो, मेरा फर्ज बनता है कि मैं वह सुशासन दूँ। राजस्थान में जिससे सबका भला हो और राजस्थान का विकास हो जिस को जनता ने इतना प्यार दिया। उस पर विश्वास किया हाईकमान ने। मैं इंदिरा गांधी जी के साथ में मंत्री था। राजीव गांधी जी के साथ में मंत्री था। नरसिम्हाराव जी के साथ में मंत्री था। तीन बार केंद्रीय मंत्री, तीन बार प्रदेश अध्यक्ष रहा, तीन बार में कांग्रेस महामंत्री और तीन बार मुख्यमंत्री रहा। गहलोत के इस बयान को राजनीतिक हलकों में गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने कि लोगों की मांग करने वालों के लिए नसीहत के तौर पर देखा जा रहा है।

सचिन पायलट पर इशारों में साधा निशाना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बात का जिक्र कर एक बार फिर सचिन पायलट पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है। गहलोत की इस बात को सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने वालों को नसीहत के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस में भारत जोड़ो यात्रा के बाद चल रही एकजुटता के बीच मुख्यमंत्री गहलोत ने यह बात कही है। इसे राजस्थान के सियासी गलियारों में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचिन पायलट को लेकर निशाना साधते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications