राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी के सामने उठाया ईआरसीपी का मुद्दा, जानिए क्या बोले सीएम गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में कहा कि एक्सप्रेसवे के साथ चार राष्ट्रीय राजमार्गों का कार्य उल्लेखनीय है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में कहा कि एक्सप्रेसवे के साथ चार राष्ट्रीय राजमार्गों का कार्य उल्लेखनीय है। उन्होंने एक्सप्रेसवे को जयपुर से जोड़ने को उपयोगी बताया। सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से सीधे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में नई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ शुद्धिकरण के कार्य किए जा रहे हैं।

सीएम गहलोत ने गिनाए विकास कार्य
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को बताया कि विगत 4 साल में प्रदेश में 54 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया गया है। 46 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन कार्यों से राजस्थान के आर्थिक और औद्योगिक विकास को अधिक गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वर्ष बजट में सड़क एवं आधारभूत विकास के लिए लगभग 20 हजार करोड रुपए आवंटन किया गया है। राजस्थान की बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से ही औद्योगिक विकास अच्छा हुआ है। उसी का परिणाम है कि राजस्थान 11.4 प्रतिशत जीडीपी विकास के साथ देश में दूसरे स्थान पर हैं। इन्वेस्ट राजस्थान में 11 लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौते होने से विकास बढ़ेगा।
ईआरसीपी को लेकर उठाई मांग
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान के 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बहुत जरूरी है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के कार्य को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि ईआरसीपी राष्ट्रीय परियोजना घोषित की जाए। इससे प्रदेश के विकास कार्यों को गति मिलेगी। आमजन को समय पर पानी उपलब्ध हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications