राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर, इन जिलों में देंगे विकास की सौगात
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 से 20 फरवरी तक 2 जिलों के दौरे पर रहेंगे। प्रतापगढ़ के धरियावद और जोधपुर में कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। वहीं जोधपुर में राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तीसरे फेज का शिलान्यास भी करेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 से 20 फरवरी तक 2 जिलों के दौरे पर रहेंगे। प्रतापगढ़ के धरियावद और जोधपुर में कई विकास कार्यों की जनता को सौगात देंगे। सीएम गहलोत जोधपुर में राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तीसरे फेज का शिलान्यास करेंगे। गहलोत 18 फरवरी को सुबह 10 बजे जयपुर से अपने विशेष विमान से रवाना होकर 11 बजे तक उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे प्रतापगढ़ के धरियावद पहुंचेंगे। यहां पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 1:30 बजे सिरोही के शिवगंज में चोटिला में पहुंचेंगे। यहां पर वे मारवाड़ मीणा समाज के महा सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां से सीएम गहलोत शाम 4 बजे जोधपुर पहुंचेंगे।













Click it and Unblock the Notifications