राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को दी महाशिरात्रि की शुभकामनाएं, खुशहाली के लिए की कामना
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का महापर्व है।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का महापर्व है। भगवान महादेव कष्टों को दूर करते हैं और सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करते हैं। भगवान शिव से हमें सदैव सकारात्मक रहने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव विषम परिस्थितियों में भी अविचल रहने की प्रेरणा देते हैं। सीएम गहलोत ने इस पर्व पर प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे भगवान शिव से प्रेरणा लेकर समस्त प्राणियों के कल्याण के लिए निरन्तर समर्पित रहने का संकल्प लें।













Click it and Unblock the Notifications