राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व विधायक हरीश कुमावत के निधन पर जताया शोक, हृदयघात से हुआ निधन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक हरीश चंद्र कुमावत के निधन पर शोक जताया है। भाजपा के नेता और पूर्व विधायक हरीश चंद्र कुमावत का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक हरीश चंद्र कुमावत के निधन पर शोक जताया है। भाजपा के नेता और पूर्व विधायक हरीश चंद्र कुमावत का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह करीब 79 वर्ष के थे। वह पिछले एक महीने से बीमार थे। उनका जयपुर में इलाज चल रहा था। हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कुचामन स्थित अपने घर पर थे। इसी दौरान शुक्रवार को सुबह हृदयाघात से उनका निधन हो गया। कुमावत 10 दिन पहले ही तबीयत में सुधार होने पर वे कुचामन अपने घर लौटे थे। 20 फरवरी को जयपुर के राजस्थान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर कुचामन आए थे।













Click it and Unblock the Notifications