राजस्थान: सीएम गहलोत ने बजट में त्रुटि को लेकर दी सफाई, कहा- "बजट 0.1 प्रतिशत भी लीक होता तो बड़ा मुद्दा होता"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट भाषण पढ़ना शुरू किया तो विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सीएम गहलोत ने बजट लीक के मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर बजट 0.1 प्रतिशत भी लीक हुआ होता तो बड़ा मुद्दा बनता है। जो बोल रहे थे कि लीक हो गया। क्या लीक हो गया। मैं पढ़ रहा था और एक पेज दूसरा लगा था। उसे सही करा दिया गया। यह बहुत बड़ी बात नहीं थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। आपको बता दें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह जब बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। इसके थोड़ी देर बाद विधानसभा में हंगामा हो गया। विपक्ष बजट रिलीज के आरोप लगाते हुए वेल में आ गए। इस दौरान विधानसभा की कार्रवाई दो बार स्थगित हो गई थी। बाद में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माफी मांगते हुए बजट भाषण शुरू किया।

ashok gehlot

8 मिनट बजट भाषण पढ़ने के बाद रुक गए सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। सीएम गहलोत 8 मिनट तक बजट भाषण पढ़ते रहे। इसके बाद मुख्य सचेतक महेश जोशी ने सीएम गहलोत को टोकते हुए पुराना बजट भाषण पढ़ने की बात कहकर रोका। इसके बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित भाजपा के विधायक वेल में आ गए। उन्होंने बजट के आरोप लगाते हुए वेल में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने आधे घंटे के लिए विधानसभा की कार्रवाई को स्थगित कर दिया। बाद में जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो बजट लीक को लेकर सदन में बहस शुरू हो गई। इस पर 15 मिनट के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने दूसरी बार विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

सीएम गहलोत ने माफी मांग कर पढ़ा बजट भाषण

विधानसभा की कार्रवाई जब शुरू हुई तो विपक्ष इस बात पर अड़ गया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले जो बजट भाषण पढ़ा उसे रिकॉर्ड से नहीं हटाया जाए और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुराना बजट पढ़ने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। बाद में सीएम अशोक गहलोत ने माफी मांगते हुए बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बजट युवाओं, महिलाओं और छात्रों पर फोकस रहा है। सीएम गहलोत ने अपने बजट में प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करते हुए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+