राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीटर पर बदली प्रोफाइल पिक, हाथ से हाथ जोड़ो की अभियान की लगाई फोटो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदली है। सीएम गहलोत ने हाथ से हाथ जोड़ो और कांग्रेस महाधिवेशन की डीपी लगाई है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदली है। सीएम गहलोत ने हाथ से हाथ जोड़ो और कांग्रेस महाधिवेशन की डीपी लगाई है। इससे पहले सीएम गहलोत ने बजट की ब्रांडिंग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपनी सोशल मीडिया पर प्रोफाइल पिक बदल दी थी। सीएम अशोक गहलोत ने बजट वाली तस्वीर को अब बदल दिया है। सीएम गहलोत ने हाथ से हाथ जोड़ो और कांग्रेस अधिवेशन लिखी हुई तस्वीर लगाई है। सीएम गहलोत ने 10 फरवरी को बजट पेश किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में वर्तमान कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया था।

रायपुर में होगा कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए रायपुर जा सकते हैं। जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। देश भर के 10 हजार से अधिक कांग्रेसी छत्तीसगढ़ जाएंगे। उनके ठहरने, आने-जाने और सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं। अब नेताओं के आगमन का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 फरवरी से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। इसके एक दिन पहले 23 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंच जाएंगे। इसके बाद अगले दिन राहुल गांधी भी रायपुर पहुंच जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications