राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार इसी हफ्ते संभव, जानिए CM अशोक गहलोत का गजब फॉर्मूला

जयपुर, 11 नवंबर। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार इसी हफ्ते संभव है। सीएम अशोक गहलोत दिल्ली में हैं। दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। गुरुवार को सोनिया गांधी से मिल सकते हैं।

 कांग्रेस ​नेताओं से मुलाकात कर दो घंटे तक चर्चा की

कांग्रेस ​नेताओं से मुलाकात कर दो घंटे तक चर्चा की

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार रात जोधपुर से चार्टर प्लेन से दिल्ली गए थे। बुधवार को दिनभर राजस्थान हाउस में रहे। शाम को राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस ​नेताओं से मुलाकात कर दो घंटे तक चर्चा की। सीएम गहलोत गुरुवार को सोनिया गांधी से मिलने के बाद जयपुर लौटेंगे।

 सीएम अशोक गहलोत के फॉर्मूला नम्बर एक

सीएम अशोक गहलोत के फॉर्मूला नम्बर एक

राजनीति के जानकारों के अनुसार अगर सीएम अशोक गहलोत के फॉर्मूला नम्बर एक से मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया तो मौजूदा मंत्रिमंडल में से किसी भी मंत्री को बाहर नहीं किया जाएगा। राजस्थान में मंत्रियों के सभी 30 पदों को भरा जाएगा। बजट के बाद छोटा सा रीशफल संभव है।

फॉर्मूला नम्बर दो के तहत हरीश चौधरी, रघु शर्मा व गोविंद सिंह डोटासरा को संगठन में लगाया जाए। उसके बाद खाली 12 में से 2-3 पद छोड़ शेष को भरेंगे। रघु शर्मा के पास गुजरात व हरीश चौधरी के पास पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी भी है।

पायलट सुबह केसी वेणुगोपाल से मिले

पायलट सुबह केसी वेणुगोपाल से मिले

इधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार सुबह केसी वेणुगोपाल से मिले। इसके बाद पायलट ने कहा कि राजस्थान में आगामी दो साल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए जहां बदलाव की जरूरत है। वहां बदलाव होना भी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+