Rajasthan Cabinet : कल शाम 4 बजे शपथ ले सकते हैं मंत्री, नए मंत्रिमंडल में शेखावाटी का दबदबा

जयपुर, 20 नवंबर। राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित राजभवन में 21 नवंबर को मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

तीन मंत्रियों का इस्तीफा

तीन मंत्रियों का इस्तीफा

अशोक गहलोत सरकार से शुक्रवार को चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और शिक्षा राज्यमंत्री ​गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री पद से इस्तीफ भी दे दिया है। शाम को कुछ और मंत्रियों के इस्तीफे आ सकते हैं।

राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार 2021 को लेकर कांग्रेस नेता अजय माकन दिल्ली से जयपुर पहुंचे हैं। माकन ने तीनों मंत्रियों के इस्तीफे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे जाने की पुष्टि की है।

Recommended Video

    Rajasthan Politics: 3 मंत्रियों का इस्तीफा, जल्द होगा Gehlot Cabinet का विस्तार | वनइंडिया हिंदी
     राज्यपाल आज शाम यूपी लौटेंगे जयपुर

    राज्यपाल आज शाम यूपी लौटेंगे जयपुर

    उधर, राजस्थान मंत्रिमंडल फेरबदल के चलते राज्यपाल कलराज मिश्र भी यूपी की यात्रा के बाद शनिवार शाम वापस जयपुर लौट आएंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की राज्यपाल से मुलाकात होगी और मंत्रिमंडल पुनर्गठन की नाम देने के बाद 21 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बारे में चर्चा की जाएगी।

     सभी मंत्रियों से लिए जाएंगे इस्तीफे

    सभी मंत्रियों से लिए जाएंगे इस्तीफे

    बता दें कि राजस्थान में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में अगर सारे पद भरे जाते हैं तो प्रदेश में मंत्रियों की संख्या कुल 31 हो जाएगी। डोटासरा, चौधरी व शर्मा के बाद अन्य मौजूदा सभी मंत्रियों के इस्तीफे होने की अटकलें हैं। इसके बाद नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होगा।

    नए मंत्रिमंडल में शेखावाटी का रहेगा दबदबा

    नए मंत्रिमंडल में शेखावाटी का रहेगा दबदबा

    राजस्थान के नए मंत्रिमंडल में शेखावाटी अंचल का दबदबा देखने को मिल सकता है। यहां से सर्वाधिक विधायक मं​त्री बन सकते हैं। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार में मेवात और मेवाड़ इलाके का भी ध्यान रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2021 को देखते हुए उसके आसपास के इलाकों से मंत्री बनाए जा सकते हैं।

    ये भी बन सकते हैं मंत्री

    ये भी बन सकते हैं मंत्री

    नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा, झुंझुनूं विधायक बृजेन्द्र ओला, श्रीमाधोपुर दीपेंद्र सिंह शेखावत, मंजू मेघवाल, रामलाल जाट, महेन्द्रजीत मालवीय, महेश जोशी, शंकुतला रावत, जाहिदा कामां, हेमाराम चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, मुरारी मीणा, बाबूलाल नागर और उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा मंत्री बन सकते हैं। इनके अलावा 4 संसदीय सचिव भी बन सकते हैं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+