राजस्थान उपचुनाव 2021 : BJP प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने गहलोत सरकार पर लगाए प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग के आरोप
जयपुर। राजस्थान उपचुनाव 2021 को सूबे में सियासी हलचल तेज हो रखी है। सहाड़ा, सुजानगढ़ और रामसमंद सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस ने तीनों सीटों पर जीत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। एक-दूसरे आरोप भी खूब लगाए जा रहे हैं। यहां पर 17 अप्रैल को मतदान और दो मई को मतगणना है।

राजस्थान भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है। राजस्थान की 3 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अब कांग्रेस को लगने लगा है कि यह हमारे हाथ से निकलते हुए नजर आ रहे हैं और लादू लाल पितलिया के निवास पर नोटिस चिपका ना यह एक प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग है।
शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट से सवाल करते हुए कहा कि असम दौरे से राजस्थान लौटने के बाद क्या उन्होंने कोविड-19 की जांच आज करवाई है? क्या उन्हें 14 दिन के क्वारंटाइन रहने की आवश्यकता नहीं होती? इस तरीके के दौरे के आधार पर कांग्रेस मान चुकी है कि राजस्थान उपचुनाव की तीनों सीट उनके हाथ से निकल चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications