राजस्थान: प्रदेश के कॉलेजों में किया जाएगा बजट का सीधा प्रसारण, सीएम गहलोत कल करेंगे बजट पेश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने तीसरे कार्यकाल का आखरी बजट 10 फरवरी को पेश करने जा रहे हैं। प्रदेश के कॉलेजों में युवाओं पर आधारित इस बजट का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने तीसरे कार्यकाल का आखरी बजट 10 फरवरी को पेश करने जा रहे हैं। युवाओं पर आधारित इस बजट की सरकारी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बजट का सीधा प्रसारण कॉलेजों में भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सब लोग अपना बजट जाने की इच्छा के मद्देनजर बजट का आमजन तक सीधा प्रसारण दिखाने के लिए सभी विभागों द्वारा अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर प्रदेश के कॉलेजों में बजट का सीधा प्रसारण करने के निर्देश दिए हैं। जहां स्टूडेंट, शिक्षक, नोडल प्रभारी और प्राचार्य बजट का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।













Click it and Unblock the Notifications