Rajasthan Budget 2023: जानिए 500 रुपए में किसे मिलेगा गैस सिलेंडर? 25 लाख तक का मुफ्त इलाज
Rajasthan Budget 2023 Highlights: बचत, राहत, बढ़त की थीम वाले राजस्थान बजट 2023-24 हर वर्ग के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। बस एक क्लिक में जानिए राजस्थान बटज में किसे क्या मिला ?

Rajasthan Budget 2023 Big Announcements: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अपने मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट 10 फरवरी 2023 को पेश कर दिया है। इसी साल के अंत तक राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 होने हैं। ऐसे में राजस्थान बजट 2023-24 में 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर व चिरंजीवी योजना में 25 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा समेत कई बड़ी घोषणा की गई हैं। ( Rajasthan Budget 2023 Live )
राजस्थान में 500 रुपए में गैस सिलेंडर
राजस्थान बजट 2023 में सीएम अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि एक अप्रैल 2023 से राजस्थान में 500 रुपए रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। इस घोषणा के दायरे में सिर्फ उज्जवला योजना से लाभान्वित परिवार ही आएंगे। उन्हें हर माह एक सिलेंडर के हिसाब से साल में 12 सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध करवाए जाएंगे। पूरे राजस्थान में 76 लाख परिवार उज्जवला योजना से जुड़े हुए हैं।

- चिरंजीवी योजना के तहत अब राजस्थान में 25 लाख रुपए तक इलाज निशुल्क होगा। पहले यह सुविधा 10 लाख रुपए तक की थी।
- राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को अब किराए में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। पहले यह छूट 30 फीसदी तक थी।
- कोरोना काल में माता-पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
- महात्मा गांधी मिनिमम आय गारंटी योजना के तहत 125 दिन का रोजगार। रोजगार नहीं मिलने पर हर परिवार को 1000 रुपए मासिक पेंशन।
- जयपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑ फ बायो टेक्नॉलोजी, ड्रोन स्टडी के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोला जाएगा।
- घरेलू उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट तक बिजली प्रतिमाह फ्री मिलेगी। इससे राजस्थान सरकार पर 7 हजार करोड़ रुपए का भार आएगा।












Click it and Unblock the Notifications