Rajasthan में अप्रैल से बीपीएल परिवारों को मिलेगा 500 रुपए में सिलेंडर, सीएम गहलोत का बड़ा ऐलान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनवरी में बजट पेश करने जा रहे है। इससे पहले सीएम गहलोत ने मालाखेड़ा में बीपीएल परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर देने का ऐलान किया है।
Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मालाखेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अगले महीने बजट पेश करने जा रही है। केंद्र ने उज्ज्वला योजना के नाम पर जो नाटक किया है। उसके तहत सिलेंडर तो दिए गए। लेकिन इतने महंगे कर दिए कि गैस की टंकी खाली पड़ी है। गैस सिलेंडर की कीमत रुपए से 1040 तक हो गई है। सीएम गहलोत ने ऐलान करते हुए कहा कि बजट पेश करते वक्त उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वाले लोगों के लिए कैटेगरी बनाई जाएगी। उन्हें 1040 वाला सिलेंडर हम एक अप्रैल से केवल 500 रुपए में देंगे। एक साल में वे 12 सिलेंडर ले पाएंगे।

मालाखेड़ा में सीएम गहलोत ने की घोषणा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मालाखेड़ा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए की। इस दौरान सीएम गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसे संगठनों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह संगठन भी डरे हुए हैं। पता नहीं ऊपर से क्या आदेश आ जाए।

बीपीएल परिवारों को साल में मिलेंगे 12 सिलेंडर
मालाखेड़ा में जनसभा के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि मैं इस मौके पर यह घोषणा करता हूँ कि ऐसे लोग जो गरीबी रेखा से नीचे हैं। गरीब हैं। उज्जवला योजना से जुड़े हुए हैं। उस श्रेणी का अध्ययन करवाएंगे। उसके बाद 1 अप्रैल के बाद साल में 12 सिलेंडर 500 रुपए में देंगे। यह मैं आपसे वादा करना चाहता हूँ।













Click it and Unblock the Notifications