Rajasthan 10th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का परिणाम, बेटियों ने फिर मारी बाजी

Rajasthan 10th Result 2022 : राजस्थान माध्यमि​क शिक्षा बोर्ड ने जारी किया दसवीं का परिणाम

जयपुर, 13 जून। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को दसवीं का परिणाम जारी कर दिया है। आरबीएसई बोर्ड दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दसवीं का रिजल्ट घोषित किया। इसी के साथ ही वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Recommended Video

    RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2022: रिजल्ट जारी, जानें बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी | #News
    rajasthan 10 result

    बता दें कि अप्रैल 2022 में हुई दसवीं की परीक्षा में दस लाख से स्टूडेंट बैठे थे। अब रिजल्ट जारी होने का बाद साइट क्रैश हो जाने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, यहां पर आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा गया है। इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज बॉक्स में जाकर RJ10S टाइप कर स्पेस दें और रोल नंबर टाइप कर 5676750 पर सैंड करें, रिप्लाई के तौर पर आपके पास रिजल्ट आ जाएगा।

    10वीं बोर्ड का परिणाम, बेटियों ने फिर मारी बाजी
    80.89% रहा परिणाम
    84.38% रहा छात्राओं का परिणाम
    81.62% रहा छात्रों का परिणाम

    ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

    - सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

    - होमपेज पर जाकर RBSE 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

    - यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

    - आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

    स्‍थगित की गई थी परीक्षाएं

    बता दें कि राजस्थान बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। आरबीएसई बोर्ड परीक्षाएं पहले 03 मार्च से आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में Covid-19 महामारी के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।

    इतने हैं पासिंग मार्क्स

    परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को बता दें कि एग्‍जाम में पास होने के लिए सभी विषयों में अलग-अलग न्‍यूनतम 33 प्रतिशत नंबर स्‍कोर करने जरूरी हैं। प्रैक्टिकल और थ्‍योरी के नंबर अलग-अलग जोड़े जाएंगे और दोनो में अलग अलग पास होना जरूरी होगा। हालांकि, नंबर कम आने पर अथवा फेल घोषित होने पर छात्र रीइवेल्‍यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+